Searching...
Saturday, May 1, 2021

चुनाव ड्यूटी से अब तक 1500 कर्मचारियों की मौत का दावा, शिक्षक व कर्मचारी संगठनों ने किया मतगणना ड्यूटी के बहिष्कार का फैसला

चुनाव ड्यूटी से अब तक 1500 कर्मचारियों की मौत का दावा, शिक्षक व कर्मचारी संगठनों ने किया मतगणना ड्यूटी के बहिष्कार का फैसला



यूपी के कई प्रमुख कर्मचारी और शिक्षक संगठनों ने सामूहिक रूप से आगामी दो मई को होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना का बहिष्कार करने का फैसला किया है। यह निर्णय शुक्रवार को इन संगठनों के नेताओं की वर्चुअल मीटिंग में लिया। 


उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेश चन्द्र शर्मा, कलेक्ट्रेट मिनिस्टिीरियल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी, राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, इन्दिरा भवन जवाहर भवन कर्मचारी महासंघ और राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामराज दुबे सहित अन्य कई संगठनों के नेताओं ने संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या के बावजूद सरकार द्वारा अपनाए गये रवैये पर रोष जताया।


कर्मचारी नेताओं ने एक स्वर में पंचायत चुनाव मतगणना का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। उनका आरोप है कि प्रदेश में पूरी चुनाव प्रक्रिया कोविड 19 की गाइडलाइन के विपरीत सम्पन्न होती रही। इसके कारण कर्मचारी शिक्षक इस चुनाव की ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए हैं। 1500 से अधिक शिक्षक, कर्मचारी, स्थानीय निकाय के कर्मचारी ,जूनियर इंजीनियर्स अब तक असमय मृत्यु के शिकार हो चुके हैं।


हजारों की संख्या में संक्रमित होकर इलाज करा रहे हैं, जबकि लाखों की संख्या में घरों पर आइसोलेट हैं। इसके बावजूद पुनः कुव्यवस्था के बीच मतगणना के लिए कर्मचारी और शिक्षकों को लगाया जाना सीधे इन्हें मौत के मुंह मे ढ़केलना है। 


वर्चुअल संवाद में ब्रजेश श्रीवास्तव महामंत्री लेखपाल संघ,सुभाष पांडे अध्यक्ष, दीपक चैधरी महामंत्री ग्राम विकास अधिकारी संघ, यादवेंद्र मिश्रा अध्यक्ष सचिवालय संघ, आकाश अग्रवाल सदस्य विधान परिषद समन्वयक वित्तविहीन शिक्षक संघ,सुरेश सिंह यादव महामंत्री चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी  महासंघ,आनंद वर्मा नगर निगम कर्मचारी संघ संतोष त्रिपाठी अध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी ,राकेश त्यागी अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, हेमंत श्रीवास्तव महासचिव कोषागार कर्मचारी संघ, डीएस दीक्षित,प्रभात मिश्रा अध्यक्ष श्रम विभाग कर्मचारी संघ ,राजा भरत अवस्थी सेल टेक्स कर्मचारी संघ ,उदय राज सिंह ईएसआई कर्मचारी संघ, विनोद पांडे अध्यक्ष सिंचाई संघ , एन ’डी ’द्विवेदी अध्यक्ष डिप्लोमा लोनिवि ,प्रेम कुमार सिंह अध्यक्ष स्वास्थ्य  मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ,डॉक्टर एस के सिंह महासचिव अधिकारी महापंचायत, आनंद प्रताप अध्यक्ष ट्यूबवेल बोरिंग एसोसिएशन, योगेश मिश्रा अध्यक्ष वित्त एवं लेखा सहित अरविंद वर्मा पुनीत त्रिपाठी ,जे,पी पांडे अध्यक्ष मिनिस्ट्रियल पीडब्ल्यूडी भारत सिंह पीडब्ल्यूडी,आदि संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का संचालन परिषद के महामंत्री शिव बरन सिंह यादव ने किया।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्‍च शिक्षा उच्चतम न्यायालय उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य चिकित्सा प्रतिपूर्ति छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मकान किराया भत्‍ता मत्‍स्‍य मंहगाई भत्ता महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स