Searching...
Saturday, March 25, 2023

होमगार्ड्स संगठन में नई भर्तियों की दरकार, आधे से ज्यादा 50 के पार, कई साल से नहीं हुई भर्ती, लंबित है नई भर्ती का प्रस्ताव

होमगार्ड्स संगठन में नई भर्तियों की दरकार, आधे से ज्यादा 50 के पार

संगठन में कई साल से नहीं हुई भर्ती, शासन में लंबित है नई भर्ती का प्रस्ताव



लखनऊ। प्रदेश में होमगार्ड्स संगठन अब जवान नहीं रहा। पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कानून-व्यवस्था में योगदान देने और महत्वपूर्ण लोगों की सुरक्षा में तैनात रहने वाले होमगार्ड्स संगठन के 50 प्रतिशत से ज्यादा स्वयंसेवक बुढ़ापे की कगार हैं। अगर संगठन में स्वयंसेवकों की भर्ती जल्द नहीं हुई तो उक्त मोर्चे पर कठिनाई आना तय है। राज्य सरकार की घोषणा के बावजूद होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती का प्रस्ताव कई माह से शासन में लंबित है।


वर्तमान में होमगार्ड संगठन में कुल 81,043 स्वयंसेवक हैं। जबकि इनके लिए सृजित पदों की संख्या 1,18,348 है। इस तरह करीब 37 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की कमी है। कार्यरत स्वयंसेवकों में से 41,454 की आयु 50 वर्ष से पार हो चुकी है। 


आगामी पांच वर्षों के भीतर इनमें से आधे से ज्यादा सेवानिवृत्त भी हो जाएंगे। वहीं, होमगार्ड्स संगठन में कार्यरत 2,927 महिला स्वयंसेवक में से 1184 स्वयंसेवकों की उम्र 50 वर्ष से ऊपर हो चुकी है। गौरतलब है कि बीते ढाई साल में करीब पांच हजार होमगार्ड सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। होमगार्ड्स संगठन ने सृजित पदों के मुताबिक रिक्त पदों को भरने के लिए प्रस्ताव शासन भेजा था लेकिन इस पर अभी तक निर्णय नहीं लिया जा सका है।


होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती का प्रस्ताव कुछ माह पूर्व शासन भेजा गया था। इस पर अभी निर्णय लिया जाना है। - विजय कुमार मौर्य, कमांडेंट जनरल, होमगार्ड्स


संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्‍च शिक्षा उच्चतम न्यायालय उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य चिकित्सा प्रतिपूर्ति छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मत्‍स्‍य मंहगाई भत्ता महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स