Searching...
Friday, October 1, 2021

राज्याधीन सेवाओं में पदोन्नति हेतु रिक्तियों पर 31 अक्टूबर 2021 तक पदोन्नति कार्यवाही पूर्ण करने का आदेश जारी

9:10 PM
राज्याधीन सेवाओं में पदोन्नति हेतु रिक्तियों पर 31 अक्टूबर 2021 तक पदोन्नति कार्यवाही पूर्ण करने का आदेश जारी।

यूपी में प्रमोशन के लिए एक माह के अभियान का एलान, बेसिक शिक्षा में पदोन्नति के 52 हजार पद खाली


प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति पूरा करने का अभियान चलाने का फैसला किया है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों को पदोन्नति के माध्यम से भरी जाने वाली सभी रिक्तियों की गणना कर 31 अक्तूबर तक पदोन्नति की कार्यवाही पूरा करने का आदेश दिया है।

प्रदेश में पदोन्नति के एक लाख से अधिक पद रिक्त बताए जा रहे हैं। सरकार के बार-बार निर्देश के बावजूद कई विभागों में कई वर्षों से इस पर कार्यवाही नहीं हुई है। इसके चलते कई विभागों में विभागाध्यक्ष तक के पद खाली हैं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने प्रशासकीय अधिष्ठानीय व नियंत्रणाधीन कार्मिकों के संबंध में प्राथमिकता के आधार पर चयन वर्ष 2021-22 तक पदोन्नति की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए। इसके लिए पदोन्नति से भरी जाने वाली समस्त रिक्तियों का नियमानुसार गणना कर पदोन्नति की कार्यवाही 31 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाए। 

तिवारी ने पदोन्नति संबंधी कार्यवाही पूरी करने के बाद आठ नवंबर तक इसकी सूचना उपलब्ध कराने को निर्देशित किया है। इसमें बताना होगा कि 2021-22 तक  इसमें पदोन्नति संबंधी कुल कितनी रिक्तियां थीं और कितनी पदोन्नति की गई?


बेसिक शिक्षा में पदोन्नति के 52 हजार पद खाली

बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक से प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति के 52 हजार से अधिक पद खाली हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्र ने कहा कि इससे सरकार द्वारा शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों पर असर पड़ रहा है।


पशुपालन में निदेशक से सीवीओ तक के पद रिक्त 

पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि पशुपालन विभाग में पदोन्नति न होने से निदेशक रोग नियंत्रण के अलावा अपर निदेशक ग्रेड-1 के चार पद खाली हैं। 17 पद अपर निदेशक के खाली हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के 30 और डिप्टी सीवीओ के 250 पद खाली हैं। इसी तरह निदेशक पशुपालन का पद भी खाली हो गया है।


राजस्व विभाग में चार चयन वर्ष से इंतजार

राजस्व विभाग में चयन वर्ष 2017 18 से लेखपालों की पदोन्नति लंबित है। इसके चलते पात्र लेखपाल बिना पदोन्नति के ही रिटायर हो गए। राजस्व लेखपाल के राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति के करीब 3,000 पद खाली हैं। इसी तरह करीब 600 राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति का इंतजार है।


कृषि विभाग में 2000 से अधिक पद खाली

अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के महामंत्री अंबा प्रसाद शर्मा के मुताबिक वर्ग-3 से वर्ग-2 में पदोन्नति के लिए करीब 1500 पद खाली हैं। इसी तरह वर्ग-2 से वर्ग 1 में 581 पद खाली पड़े हैं। वर्ग-1 में पदोन्नति के लिए करीब छह वर्ष से डीपीसी नहीं हुई है, जिससे इस कोटे के लगभग सभी पद रिक्त पड़े हैं।


पीडब्ल्यूडी, ग्राम्य विकास व बिजली में भी यही हाल

पीडब्ल्यूडी में पदोन्नति कोटे के अधिशासी अभियंता के करीब 186 पद खाली हैं। ग्राम्य विकास विभाग में विकास खंड अधिकारी के करीब 242 पद खाली हैं। बिजली विभाग में भी करीब 40 पदों पर पदोन्नति का इंतजार है। इसी तरह बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में सीडीपीओ के पदोन्नति संवर्ग के करीब 350, कार्यक्रम अधिकारी के नौ और मुख्य सेविका के 349 पद खाली हैं।








 

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्‍च शिक्षा उच्चतम न्यायालय उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य चिकित्सा प्रतिपूर्ति छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मत्‍स्‍य मंहगाई भत्ता महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स