Searching...
Tuesday, October 26, 2021

उ0प्र0 शासन द्वारा वर्ष 2022 की अवकाश तालिका जारी, देखें। UP GOVT HOLIDAY LIST

11:34 PM
उ0प्र0 शासन द्वारा वर्ष 2022 की अवकाश तालिका जारी, देखें।  UP GOVT HOLIDAY LIST

होली, दीपावली पर खूब मिलेंगी छुट्टियां : उत्तर प्रदेश वर्ष 2022 की शासकीय अवकाश तालिका जारी


लखनऊ : राज्य सरकार के कर्मचारियों को वर्ष 2022 में छुट्टियों के मामले में कुछ राहत होगी। इस साल सात सार्वजनिक अवकाश शनिवार व रविवार को पड़ रहे हैं। वहीं अगले वर्ष पांच छुट्टियां रविवार को पड़ेंगी। शनिवार को कोई अवकाश नहीं होगा। हालांकि दो अवकाश एक ही तारीख को पड़ने से कर्मचारियों को एक छुट्टी का नुकसान होगा। अगले साल होली और दीपावली के त्योहारों पर खूब छुट्टियां रहेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2022 में राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले सार्वजनिक अवकाशों, निर्बन्धित अवकाशों और कार्यकारी आदेशों के तहत घोषित किये जाने वाले अवकाशों के बारे में शासनादेश जारी कर दिया है।


होली और दीवाली पर छुट्टियां

सचिवालय समेत सप्ताह में पांच कार्यदिवसों वाले कार्यालयों में होली पर 17 से 20 मार्च तक चार दिनों का अवकाश मिलेगा। 17 मार्च यानी गुरुवार को होलिका दहन व शुक्रवार 18 मार्च को होली की छुट्टी होगी। 19 व 20 मार्च को शनिवार व रविवार होने के कारण इन कार्यालयों में साप्ताहिक बंदी होगी। अगले वर्ष दीपावली का त्योहार 24 अक्टूबर यानी सोमवार को होगा।

पांच दिवसीय कार्यालयों में 22 व 23 अक्टूबर को शनिवार, रविवार की साप्ताहिक बंदी होगी। वहीं 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 27 अक्टूबर को भैया दूज/चित्रगुप्त जयंती का अवकाश होगा। यदि कर्मचारी 25 अक्टूबर को एक दिन की छुट्टी ले लें तो पांच दिवसीय कार्यालयों के कार्मिकों को छह दिनों और छह दिवसीय के कर्मचारियों को पांच दिनों का अवकाश मिल जाएगा।


इन मौकों पर तीन दिन की छुट्टी

वर्ष 2022 में गुड फ्राइडे व रक्षा बंधन के अवकाश शुक्रवार तथा बुद्ध पूर्णिमा व स्वतंत्रता दिवस के अवकाश सोमवार को पडऩे के कारण पांच दिनी कार्यालय के कार्मिकों को इन मौकों पर तीन दिन छुट्टी मिलेगी।


पांच अवकाश रविवार को

अगले वर्ष दस अप्रैल को राम नवमी, 10 जुलाई को बकरीद, दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, नौ अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद/बारावफात और क्रिसमस-डे की छुट्टियां रविवार को होंगी। इस साल जहां चार छुट्टियां रविवार और तीन शनिवार को पड़ रही हैं, वहीं 2022 में शनिवार को कोई अवकाश नहीं है।


एक छुट्टी का नुकसान

अगले साल डा.भीमराव आंबेडकर जन्मदिवस और महावीर जयंती का अवकाश एक ही दिन यानी 14 अप्रैल को होगा। इस लिहाज से राज्य कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी का नुकसान होगा।

गुरु गो¨वद सिंह जयंती की छुट्टी साल में दो बार: वर्ष 2022 में गुरु गो¨वद सिंह जयंती दो बार-नौ जनवरी (रविवार) और 29 दिसंबर (गुरुवार) को पड़ रही है। गुरु गो¨वद सिंह जयंती का अवकाश कार्यकारी आदेश के तहत घोषित किया जाता है।









 

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्‍च शिक्षा उच्चतम न्यायालय उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य चिकित्सा प्रतिपूर्ति छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मत्‍स्‍य मंहगाई भत्ता महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स