Searching...
Saturday, December 12, 2020

नए साल 2021 में शनिवार, रविवार में जाएंगी सात छुट्टियां, रविवार को पड़ेंगे होलिका दहन, महावीर जयंती, स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन

नए साल 2021 में शनिवार, रविवार में जाएंगी सात छुट्टियां, रविवार को पड़ेंगे होलिका दहन, महावीर जयंती, स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन

इस बार जून व सितंबर में सार्वजनिक अवकाश नहीं, होली, दिवाली, नवरात्र और रक्षाबंधन पर कर्मचारियों को मिलेंगी लगातार छुट्टियाँ, शासन ने जारी की वर्ष 2021 के सार्वजनिक अवकाशों की सूची

प्रदेश के सरकारी दफ्तरों, निगमों, बोर्ड और उपक्रमों के कर्मचारियों-अधिकारियों को वर्ष 2021 में होली, रक्षाबंधन, नवरात्र, दिवाली और गुरुनानाक जयंती पर लगातार छुट्टियां मनाने का मौका मिलेगा। लेकिन तीन त्योहार शनिवार और चार त्योहार रविवार को होने से सात छूट्टियां कम भी होंगी। शासन ने शुक्रवार को 2021 के सावर्जनक अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है। जून और सितंबर को छोड़कर शेष सभी महीनों में एक से चार दिन की छुट्टी मिलेगी। वहीं, 30 निर्बन्धित अवकाश भी घोषित किए गए हैं।



लखनऊ : मौजूदा साल की तरह अगले वर्ष सरकारी कर्मचारियों को छुट्टियां तो उतनी ही मिलेंगी। अलबत्ता इस वर्ष की तुलना में अगले साल ज्यादा छुट्टियां शनिवार और रविवार को पड़ेंगी। इससे सरकारी कर्मचारियों को कम छुट्टियों से संतोष करना होगा। जून और सितंबर को छोड़कर शेष सभी महीनों में एक से चार दिन तक सार्वजनिक अवकाश रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को वर्ष 2021 के सार्वजनिक अवकाशों का कैलेंडर जारी कर दिया है।


 गांधी जयंती, भैया दूज और क्रिसमस डे शनिवार को
रविवार को पड़ेंगे होलिका दहन, महावीर जयंती, स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन इस वर्ष यानी 2020 में दो राजपत्रित अवकाश शनिवार और तीन रविवार को पड़े। वहीं 2021 में तीन छुट्टियां शनिवार और चार रविवार को पड़ेंगी। अगले वर्ष दो अक्टूबर को गांधी जयंती, छह नवंबर को भैया दूज और 25 दिसंबर को क्रिसमस डे की छुट्टियां शनिवार को होंगी। वहीं 28 मार्च को होलिका दहन, 25 अप्रैल को महावीर जयंती, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 22 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टियां रविवार को पड़ेंगी।


हालांकि अगले वर्ष मो.हजरत अली का जन्मदिवस, गुड फ्राइडे, होली, ईद-उल-फितर और कार्तिक पूर्णिमा के त्योहार शुक्रवार को पड़ने के कारण पांच दिनी साप्ताहिक कार्यदिवस वाले दफ्तरों के कार्मिकों को शनिवार और रविवार के कारण तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। नवमी और विजयदशमी का त्योहार गुरुवार और शुक्रवार को पड़ने के कारण दशहरा पर चार दिन की छुट्टियां मिलेंगी।


संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्‍च शिक्षा उच्चतम न्यायालय उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य चिकित्सा प्रतिपूर्ति छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मत्‍स्‍य मंहगाई भत्ता महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स