Searching...
Saturday, July 22, 2023

वर्ष 2023-24 के वृक्षारोपण अभियान में 35 करोड़ पौध के पौधारोपण के संबंध में शासनादेश।

यूपी में आज 30 करोड़ पौधे लगाने का अभियान, मंत्रियों की लगी ड्यूटी, 5 करोड़ पौधे 15 अगस्त को लगाए जाएंगे


प्रदेश में इस साल 35 करोड़ पौधे लगाने का महाभियान शनिवार से शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर और मुजफ्फरनगर में पौधरोपण कर इसका शुभारंभ करेंगे। एक ही दिन में 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है जबकि 15 अगस्त को पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। पौधे वन विभाग निशुल्क देगा। शनिवार को सभी सरकारी कार्यालयों में आधा दिन कर्मचारियों को सिर्फ पौधरोपण के लिए दिया जाएगा। सभी को एक-एक पौधा रोपना होगा।


योगी सरकार ने प्रदेश के हरित आवरण को 9 फीसदी से बढ़ा कर 15 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। वृक्षारोपण महाभियान के लिए इस बार प्रदेश के 85 विभागों को लगाया गया है। विभिन्न विभागों के लिए पौधरोपण का लक्ष्य तय किया गया है। वन विभाग सर्वाधिक 14 करोड़ पौधे लगाएगा। जनसामान्य के सहयोग से वन भूमि, सामुदायिक भूमि व अन्य राजकीय भूमि के साथ ही कृषि व निजी भूमि पर वृक्षारोपण का खाका तैयार किया गया है। इस अभियान में पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ, हर खेत पर मेंड़-हर मेंड़ पर पेड़ और पेड़ रहेगा तो जीवन रहेगा जैसे कई नारे लोगों को जोड़ने के लिए दिए गए हैं।


पौधे मुफ्त 

वन विभाग की 1901 नर्सरियों से यह पौधे निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें मुख्य प्रजातियां नीम, सहजन, आंवला, इमली, अर्जुन, जामुन, बेल, देशी आम, महुआ, सागौन, शीशम, गुटेल, बांस, पीपल, पाकड़, बरगद आदि हैं। इसके साथ ही 6.44 लाख आम, अमरूद, नींबू आदि के पौधे भी लगाए जाएंगे। मालाबार नीम के 3.48 लाख पौधे भी लगेंगे। विभाग की 21 हाइटेक पौधशालाओं में इन्हें तैयार किया गया है।


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज और कौशांबी व ब्रजेश पाठक रायबरेली, बाराबंकी,सूर्यप्रताप शाही अयोध्या व अमेठी, सुरेश खन्ना गोरखपुर व लखनऊ, आशीष पटेल लखीमपुर खीरी व सीतापुर, संजय निषाद बहराइच व श्रावस्ती, गिरीशचंद्र यादव अंबेडकर नगर व बस्ती, धर्मवीर प्रजापित सिद्धार्थनगर व बलरामपुर,मयंकेश्वर शरण सिंह सुल्तानपुर, सोमेंद्र तोमर गोंडा, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व वन पर्यावरण मंत्री डा. अरुण सक्सेना मुख्यमंत्री के साथ बिजनौर व मुजफ्फरनगर में रहेंगे।


300 पौधे लगाने वाले को मिलेंगे 58 हजार

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हर गांव में एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मनरेगा के जरिए पेड़ लगाने वालों को प्रोत्साहित करने की योजना 2018 में शुरू हुई थी। अब इसे वृक्षारोपण महाभियान से जोड़ा गया है। 300 पेड़ अपनी जमीन पर लगाने वालों को तीन साल बाद 58 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष ममता संजीव दुबे ने कहा कि बीते सालों में प्रदेश के ग्रीन कवर में 80 हजार एकड़ का इजाफा हुआ है। बीते 5 साल में 131 करोड़ पौधे लगाए गए हैं।



पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ : वृक्षारोपण जन अभियान-2023 — 22 जुलाई को 30 करोड़ एवं 15 अगस्त को 5 करोड़ पौधरोपण


पौधरोपण की फोटो अपलोड करें जन अभियान-2023 के साक्षी बनें।


वृक्षारोपण जन अभियान-2023 के अंतर्गत 35 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु जनमानस की सहभागिता के लिए वेब पेज विकसित किया गया है। इसके माध्यम से रोपित किए गए पौधों की फोटो अपलोड की जा सकती है।


https://upforest.gov.in


https://upfd.in/upfdmedia/secure/login/login.asp

पर क्लिक कर पौधरोपण की फोटो अपलोड करें


मोबाइल, टैबलेट और डेस्कटॉप के माध्यम से भी फोटो अपलोड करने की सुविधा

फोटो को जियो टैग करने के लिए मोबाइल फोन का जीपीएस एनेबल करना होगा।

आपके द्वारा अपलोड की गई पौधरोपण की फोटो जन सहभागिता का साक्ष्य बनेगी।




वर्ष 2023-24 के वृक्षारोपण अभियान में 35 करोड़ पौध के पौधारोपण के संबंध में शासनादेश।




संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्‍च शिक्षा उच्चतम न्यायालय उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य चिकित्सा प्रतिपूर्ति छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मत्‍स्‍य मंहगाई भत्ता महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स