Searching...
Sunday, August 20, 2023

यूपी : 5000 चकबंदी कर्मचारी और आधिकारी राजस्व विभाग में प्रतिनियुक्ति पर होंगे तैनात

यूपी : 5000 चकबंदी कर्मचारी और आधिकारी राजस्व विभाग में प्रतिनियुक्ति पर होंगे तैनात


🆕 


समय से सेवाएं देने और समस्याओं के निस्तारण के लिए वैकल्पिक कदम 500 चकबंदीकर्ता, 2000 लेखपाल व 550 अन्य अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर होंगे तैनात


लखनऊ। भूमि विवाद से जुड़े मामलों के तेजी से निस्तारण व सेवाएं समय से उपलब्ध कराने के लिए चकबंदी विभाग के 3050 अधिकारी-कर्मचारी राजस्व विभाग में तैनात किए जाएंगे। इनमें लेखपाल से लेकर अधिकारी तक शामिल हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इस वैकल्पिक व्यवस्था पर कार्यवाही शुरू हो गई है।



फिलहाल, 2000 लेखपाल, 500 चकबंदीकर्ता, 350 सहायक अधिकारी और 200 अधिकारी राजस्व विभाग में सेवा स्थानांतरण के आधार पर तैनात किए जाएंगे। इन्हें तीन वर्षों के लिए तैनाती दी जाएगी। आवश्यकतानुसार तैनाती अधिकतम पांच वर्ष तक बढ़ाई जा सकेगी। 


राजस्व विभाग में मूल पदों पर नियमित नियुक्ति होते ही चकबंदी विभाग के अधिकारी- कर्मचारी अपने विभाग में वापस चले जाएंगे। राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस तैनाती में जिला नहीं बदलेगा। इनके सेवा संबंधी सभी अधिकार व नियम चकबंदी विभाग के ही लागू होंगे। हालांकि, वेतन राजस्व विभाग देगा।


इसलिए तत्काल पड़ी जरूरत

राजस्व विभाग में लेखपाल के 30837 पद हैं। इनमें करीब 14 हजार रिक्त हैं। 8000 पदों पर भर्ती की कार्यवाही चल रही है।

राजस्व निरीक्षक के 4281 पदों में से करीब 1600 खाली हैं। ये पद लेखपालों की पदोन्नति से भरे जाते हैं। करीब 1400 लेखपाल जल्द पदोन्नति पा सकते हैं। इसके बाद लेखपालों के इतने पद और खाली हो जाएंगे। 

राजस्व विभाग के पास भूमि विवाद के निस्तारण के साथ आय जाति व निवास प्रमाण जारी करने की जिम्मेदारी पहले से है। विभिन्न विभागों की लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में भी उनकी भूमिका लगातार बढ़ती जा रही है।

 लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों के खाली पद समस्याओं के समाधान व सेवाओं को समय से देने में सबसे बड़ी चुनौती हैं। तमाम कर्मियों के पास दोहरी जिम्मेदारी है।

 सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व व भूमि विवाद से जुड़ी होती हैं। इनका समय से व संतोषजनक निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इससे सरकार की छवि खराब होती है और कई बार कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो जाती है।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्‍च शिक्षा उच्चतम न्यायालय उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य चिकित्सा प्रतिपूर्ति छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मत्‍स्‍य मंहगाई भत्ता महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स