Searching...
Saturday, May 7, 2022

राज्याधीन सेवाओं में सृजित/उपलब्ध पदों को भरने हेतु 'ज्येष्ठता' आधारित चयनों में अपनायी जाने वाली प्रक्रिया के सम्बन्ध में।

राज्याधीन सेवाओं में सृजित/उपलब्ध पदों को भरने हेतु 'ज्येष्ठता' आधारित चयनों में अपनायी जाने वाली प्रक्रिया के सम्बन्ध में।

अब पांच वर्ष की एसीआर मानी जाएगी पदोन्नति का आधार

यूपी : कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता हुआ और आसान, पदोन्नति अब पांच साल की प्रविष्टियों पर होगी

राज्यकर्मियों को 10 वर्षों की बजाय अब आखिरी 5 वर्षों की एसीआर से मिलेगा प्रमोशन


लखनऊ । उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार की सेवाओं में ज्येष्ठता के आधार पर होने वाले चयन (पदोन्नति) पर विचार करते समय कार्मिक के पिछले 10 वर्षों की बजाय अब उसकी आखिरी पांच वर्षों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टियों (एसीआर) और सुसंगत सेवा अभिलेखों पर ध्यान दिया जाएगा। अंतिम पांच वर्षों से तात्पर्य संबंधित चयन वर्ष से ठीक पांच साल पहले की अवधि के अभिलेखों से होगा।


ज्येष्ठता आधारित चयनों को वस्तुनिष्ठ और पारदर्शी बनाने और इसके लिए विभिन्न विभागों में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया में एकरूपता लाने के लिए कार्मिक विभाग ने विभागीय चयन समिति के उपयोग के लिए सामान्य मार्गदर्शक सिद्धांत तय कर दिए हैं।


मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की ओर से शुक्रवार को सभी विभागों को जारी शासनादेश के तहत पांच वर्षों की विचारण अवधि में से 24 महीने से अधिक की प्रविष्टियां पूरी न होने पर और अंतिम तीन वर्ष (36 माह) में से 12 महीने से अधिक की एसीआर न होने पर चयन टाल दिया जाएगा।


लघु दंड के लिए कार्मिक को आदेश होने के बाद पहले चयन में अनुपयुक्त घोषित किया जाएगा। यदि वेतनवृद्धि रोकने के लिए कोई अवधि तय की गई है तो उसके बाद ही पदोन्नति की जाएगी। वृहद दंड के तहत यदि कार्मिक की संचयी प्रभाव के साथ वेतनवृद्धि रोकी गई है तो आदेश के बाद प्रथम तीन चयन वर्षों में उसकी पदोन्नति नहीं होगी। अवधि तय न होने पर दंड की अवधि पूरी होने के बाद पदोन्नति होगी। ऐसे मामलों में संबंधित कार्मिक को रिक्तियां और ज्येष्ठता होने के बावजूद दो बार अनुपयुक्त किया जाएगा।


कार्मिक को किसी निम्नतर पद या श्रेणी या समय वेतनमान में अवनति का दंड दिये जाने की स्थिति में दंडादेश जारी होने की तारीख से पदावनति के पद पर कार्यरत कनिषठ कर्मचारी की पदोन्नति के बाद ही पदावनत कार्मिक की पदोन्नति पर विचार किया जाएगा। यदि किसी कार्मिक को अलग-अलग मामलों में दंड दिए गए हैं तो उसकी पदोन्नति पर विचार करते समय भिन्न-भिन्न दंडों का अलग-अलग प्रभाव माना जाएगा।


यदि किसी कार्मिक को किसी दंड या प्रतिकूल तथ्य के होते हुए भी पदोन्नति मिल गई है तो अगले प्रमोशन में यह तथ्य बाधक नहीं बनेगा। जिस वर्ष में वार्षिक प्रतिकूल प्रविष्टि असंतोषजनक या खराब होगी, उस वर्ष में कार्मिक को पदोन्नत नहीं किया जाएगा। यदि किसी कार्मिक की सत्यनिष्ठा किसी वर्ष अप्रमाणित/संदिग्ध रही है या रोकी गई है तो संबंधित चयन वर्ष में उसकी पदोन्नति नहीं की जाएगी। अगले वर्ष उसकी सत्यनिष्ठा प्रमाणित होती है तो उसे अनुपयुक्त नहीं माना जाएगा।



लखनऊ: राज्य सरकार की सेवाओं में ज्येष्ठता के आधार पर होने वाले चयन (पदोन्नति) पर विचार करते समय कार्मिक के पिछले 10 वर्षों के बजाय अब उसकी आखिरी पांच वर्षों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टियों (एसीआर) और सुसंगत सेवा अभिलेखों पर ध्यान दिया जाएगा। अंतिम पांच वर्षों से तात्पर्य संबंधित चयन वर्ष से ठीक पांच साल पहले की अवधि के अभिलेखों से होगा। ज्येष्ठता आधारित चयनों को वस्तुनिष्ठ और पारदर्शी बनाने और विभागों की प्रक्रिया में एकरूपता लाने के लिए कार्मिक विभाग ने सामान्य मार्गदर्शक सिद्धांत तय कर दिए हैं।

 मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की ओर से शुक्रवार को जारी शासनादेश के तहत पांच वर्षों की विचारण अवधि में से 24 महीने से अधिक की प्रविष्टियां पूरी न होने पर और अंतिम तीन वर्ष में से 12 महीने से अधिक की एसीआर न होने पर चयन टाल दिया जाएगा। लघु दंड के लिए कार्मिक को आदेश होने के बाद पहले चयन में अनुपयुक्त घोषित किया जाएगा। वेतनवृद्धि रोकने के लिए कोई अवधि तय की गई है तो उसके बाद ही पदोन्नति की जाएगी। वृहद दंड के तहत यदि कार्मिक की संचयी प्रभाव के साथ वेतनवृद्धि रोकी गई है तो आदेश के बाद प्रथम तीन चयन वर्षों में उसकी पदोन्नति नहीं होगी। अवधि पूरी होने के बाद पदोन्नति होगी। 

कार्मिक को रिक्तियां और ज्येष्ठता होने के बावजूद दो बार अनुपयुक्त किया जाएगा। कार्मिक को किसी निम्नतर पद या श्रेणी या समय वेतनमान में अवनति का दंड दिये जाने की स्थिति में दंडादेश जारी होने की तारीख से पदावनति के पद पर कार्यरत कनिष्ठ कर्मचारी की पदोन्नति के बाद ही पदावनत कार्मिक की पदोन्नति पर विचार किया जाएगा। यदि किसी कार्मिक को किसी दंड या प्रतिकूल तथ्य के होते हुए भी पदोन्नति मिल गई है तो अगले प्रमोशन में यह तथ्य बाधक नहीं बनेगा। वार्षिक प्रतिकूल प्रविष्टि असंतोषजनक या खराब होगी, उस वर्ष में कार्मिक को पदोन्नत नहीं किया जाएगा। यदि किसी कार्मिक की सत्यनिष्ठा किसी वर्ष अप्रमाणित/संदिग्ध रही है या रोकी गई है तो संबंधित चयन वर्ष में पदोन्नति नहीं की जाएगी। अगले वर्ष उसकी सत्यनिष्ठा प्रमाणित होती है तो उसे अनुपयुक्त नहीं माना जाएगा।



संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्‍च शिक्षा उच्चतम न्यायालय उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य चिकित्सा प्रतिपूर्ति छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मत्‍स्‍य मंहगाई भत्ता महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स