Searching...
Sunday, March 13, 2022

पोस्टल बैलट में भाजपा गठबंधन को पछाड़कर सपा गठबंधन ने हासिल किए अधिक वोट

पोस्टल बैलट में भाजपा गठबंधन को पछाड़कर सपा गठबंधन ने हासिल किए अधिक वोट


🔵 सपा गठबन्धन को मिले 51.5 प्रतिशत पोस्टल-बैलट

🔵 भाजपा गठबंधन ने हासिल किए 33.3 प्रतिशत वोट


लखनऊ : विधानसभा चुनाव में पोस्टल-बैलट से पड़े वोट में तो समाजवादी पार्टी गठबंधन सबसे आगे रही। उसे 51.5 प्रतिशत मत मिले हैं। भाजपा गठबंधन को 33.3 प्रतिशत वोट मिले हैं। पोस्टल-बैलेट से कुल 4.42 लाख वोट पड़े हैं। समाजवादी पार्टी ने कर्मचारियों से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित कई लुभावने वादे किए थे। ऐसे में उसने आधे से अधिक वोट में सेंधमारी की। बाकी बचे वोट में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी भाजपा व सहयोगी दलों को मिली है। बसपा ने भी 11.1 प्रतिशत मत हासिल किए हैं।

प्रदेश में इस बार कुल 4.42 लाख से अधिक मत पोस्टल बैलेट से पड़े हैं। इसमें 3.75 लाख वोट दिव्यांगों, 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, आवश्यक सेवाओं और चुनाव में लगे कर्मियों द्वारा डाले गए हैं। इस चुनाव से दिव्यांग व बुजुर्गों को भी शामिल किया गया है। वहीं करीब 67 हजार से अधिक मत सर्विस मतदाताओं के हैं। 



सर्विस मतदाताओं में भारत के सशस्त्र बल, असम राइफल्स, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आइटीबीपी, सीमा सड़क संगठन में जीआरईएफ एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों में कार्यरत अधिकारी व कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा भारत के बाहर, केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत अधिकारी व राज्य के सशस्त्र पुलिस बल के सदस्य जो राज्य के बाहर सेवारत हैं, वे भी सर्विस मतदाता की श्रेणी में आते हैं। इन मतों से भी दोनों को बड़ी उम्मीद है। 


फिलहाल इसमें सबसे ज्यादा 2.27 लाख से अधिक मत सपा गठबंधन को मिला है। भाजपा गठबंधन को कुल 1.47 लाख मत हासिल हुए हैं। बसपा ने भी करीब 49 हजार मत यानी 11.1} मिले हैं। कांग्रेस को दो प्रतिशत वोट पोस्टल से मिले हैं। अन्य को 2.2 प्रतिशत वोट मिले हैं।



पार्टी                        पोस्टल वोट             प्रतिशत

सपा गठबंधन             2.27 लाख              51.5

सपा                          1.99 लाख              45.1

आरएलडी                  15339                  3.5

सुभासपा                    10687                  2.4

अपना दल (कमेरावादी)   2088                  0.5



पार्टी                        पोस्टल वोट             प्रतिशत

भाजपा गठबंधन          1.47 लाख            33.3

भाजपा                       1.41 लाख            31.9

अपना दल (एस)         3626                   0.8

निषाद पार्टी                 2270                  0.5

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्‍च शिक्षा उच्चतम न्यायालय उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य चिकित्सा प्रतिपूर्ति छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मत्‍स्‍य मंहगाई भत्ता महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स