Searching...
Thursday, January 6, 2022

यूपी चुनाव 2022: चुनाव आयोग ने सभी 403 विधानसभा सीटों की मतदाता सूची जारी की

यूपी चुनाव 2022: चुनाव आयोग ने सभी 403 विधानसभा सीटों की मतदाता सूची जारी की, 52 लाख नए वोटर जुड़े



मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यूपी की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची जारी कर दी है। आयोग के अनुसार, प्रदेश में 15 करोड़ दो लाख 84005 मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस कर सूचना दी।



प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चलाए गए विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 52 लाख 80 हजार 882 नए मतदाता जोड़े गए हैं। इसमें परुषों की संख्या 28 लाख 86 हजार 988 है जबकि महिलाओं की संख्या 23 लाख 92 हजार 258 है। तृतीय लिंग के 1636 मतदाता जोड़े गए हैं। इसमें 18 से 19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 14 लाख 66 हजार 470 नाम जोड़े गए हैं।





बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने निर्वाचन कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 1 नवंबर में से 05 दिसंबर तक नाम जोड़ने और कटवाने के लिए अभियान चलाया गया था। इस दौरान न सिर्फ  52.80 लाख नए  मतदाता जोड़े गए बल्कि 21 लाख 40 हजार 278 नामों को मतदाता सूची से हटाया गया। इसमें 10 लाख 50 मतदाता मृतक श्रेणी, 3 लाख 32 हजार 905 जो दूसरे स्थानों पर चले गए हैं। और 7 लाख 94 हजार 29 ऐसे मतदाता है जिनके दो स्थानों की मतदाता सूची में नाम थे। अजय कुमार ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान 2 लाख 37 हजार 941 प्रविष्टियों में संशोधन संबंधी कार्रवाई कराई गई।


नाम जोड़े जाने और हटाए जाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रदेश में 15 करोड़ 2 लाख 84 हजार 5 मतदाता आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें महिलाओं की संख्या 8 करोड़ 04 लाख 52 हजार 736 है जबकि महिलाओं की संख्या 6 करोड़ 98 लाख 22 हजार 416 है। तृतीय लिंग की संख्या 8853 है। उन्होंने बताया कि पिछले चुनाव के मुकाबले पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के अनुपात में सुधार आया है। पहले जहां 1000 पुरुष पर 857 महिलाएं थीं, वहीं अब यह 1000 पुरुषों में 868 हो गई है। उन्होंने बताया कि 10 लाख 64 हजार 266 दिव्यांग और 24 लाख 03 हजार 296 ऐसे मतदाता हैं जिनकी आयु 80 वर्ष से अधिक है। इन मतदाताओं को घर से वोट डालने का मौका मिलेगा।


नामांकन की तारीख तक जुड़वा सकेंगे नाम
अजय शुक्ला ने बताया कि मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं। यह सूची संबंधित बूथ पर चस्पा की गई है। इसके अलावा बीएलओ से संपर्क कर और निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर और वेबसाइट के माध्यम से भी मतदाता अपने नाम चेक कर सकते हैं। जिन लोगों के नाम नहीं हैं वह अपने नाम इन्हीं माध्यमों से जुड़वा भी सकते हैं। नाम जुड़वाने की प्रक्रिया संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में होने वाली नामांकन प्रक्रिया तक चलेगी। www.voterportal.eci.gov.in, nvsp.in या voter helpline app के माध्यम से भी अपने नाम चेक किए जा सकते हैं और नाम न होने पर जुड़वाए जा सकते हैं।


1.74 लाख पोलिंग स्टेशन
अजय शुक्ला ने बताया कि पिछली बार के मुकाबले लगभग 11 हजार बूथ बढ़ाए गए हैं। इस तरह इस बार बूथों की संख्या 1 लाख 74 हजार 351 होगी। हर बूथ पर बुनियादी सुविधाओं को इंतजाम किया जा रहा है। दिव्यांगों के लिए विशेष रूप से


पांच साल मे बढ़े 86 लाख वोटर
बीते पांच साल में 86 हजार नए वोटर बढ़ गए हैं। इस बार जहां मतदाताओं की संख्या 15.02 करोड़ है वहीं विधानसभा चुनाव 2017 में मतदाताओं की संख्या 14.16 करोड़ थी। 2012 में यह संख्या 12.74 लाख, 2007 के चुनाव में मतदाताओं की संख्या 11.35 करोड़ और 2002 के चुनाव में यह संख्या 9.97 करोड़ थी।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्‍च शिक्षा उच्चतम न्यायालय उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य चिकित्सा प्रतिपूर्ति छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मकान किराया भत्‍ता मत्‍स्‍य मंहगाई भत्ता महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स