Searching...
Thursday, December 21, 2023

OPS देने का ऐलान करने वाले 5 राज्यों में से 4 में साबित हो रहा 'कागजी वादा', हिमाचल को छोड़कर कहीं भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं मिल पा रही, जानिए क्यों?

OPS देने का ऐलान करने वाले 5 राज्यों में से 4 में साबित हो रहा 'कागजी वादा',  हिमाचल को छोड़कर कहीं भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं मिल पा रही, जानिए क्यों?


ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को लेकर 2004 के बाद नौकरी में आए लगभग 50 लाख कर्मचारी और अधिकारी आवाज उठा रहे हैं। पिछले पांच साल में सत्ता में आईं पांच राज्यों की गैर भाजपा सरकारों ने ओपीएस लागू करने का ऐलान किया। ऐसा करने वाले राज्य राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और झारखंड थे।

अब ओपीएस लाने वाले छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकारें बदल चुकी हैं। कागजों में इन सभी राज्यों में कागजों में पुरानी पेंशन लागू है। लेकिन हिमाचल को छोड़कर कहीं भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं मिल रही। राजस्थान में कुछ को मिली, कुछ को नहीं। झारखंड अंशदान लौटाने की शर्त पर ही ओपीएस देने की बात कह रहा है।

पंजाब ने तो अब तक केवल नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी राज्यों ने एनपीएस में जमा 2.5 लाख करोड़ वापस मांगे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने साफ कहा कि पीएफआरडीए एक्ट में इसे वापस देने का प्रावधान नहीं है।


5 राज्यों के हाल...


राजस्थान: निकाला गया हिस्सा लौटाने पर ही ओपीएस

2022 के बाद 600 से ज्यादा एनपीएस से जुड़े रिटायर कर्मचारियों को अंतिम वेतन की 50% राशि बतौर पेंशन मिल रही है। लेकिन बड़ी संख्या में कर्मी सेवाकाल में पढ़ाई, शादी और घर बनाने के लिए एनपीएस में बड़ा हिस्सा निकाल चुके, सरकार का कहना है ये लौटाने पर ही ओपीएस मिलेगी।स्थिति: कागजों पर लागू, लेकिन सबके लिए नहीं।


छत्तीसगढ़: 2018 में ओपीएस लागू, लेकिन अब तक किसी को पुरानी पेंशन नहीं मिली। सरकार का तर्क- राज्य कर्मियों का 17,240 करोड़ रुपए का अंशदान पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के माध्यम से एनएसडीएल में जमा है। केंद्र लौटाए तो ओपीएस।स्थिति: शर्त लगाई है, लागू नहीं


हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस सरकार ने दिसंबर, 2022 में वादा किया, अब तक रिटायर 550 कर्मचारियों को अंतिम वेतन की 50% राशि बतौर पेंशन दी जा रही है। 1000 करोड़ का बजटीय प्रावधान रखा है। उससे पेंशन दी जा रही है।स्थिति: लागू


झारखंड: सोरेन सरकार ने 2022 के बाद रिटायर एनपीएस से जुड़े कर्मियों के सामने शर्त रखी कि एनपीएस में 2004 से जमा हिस्सा लौटाएं। तभी ओपीएस के तहत पेशन मिल सकेगी।{स्थिति: अभी लागू नहीं की गई है


पंजाब: मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार ओपीएस के वादे के साथ सत्ता में आई। नोटिफिकेशन जारी किया, अब तक किसी को ओल्ड पेंशन नहीं एनपीएस में पेंशन दी जा रही है। स्थिति: लागू नहीं


कई राज्यों में कर्मचारी संगठन ओपीएस की मांग उठा रहे, विपक्ष भी समर्थन मेंपंजाब में ओपीएस को लेकर 8 नवंबर से हड़ताल जारी है। महाराष्ट्र में भी कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। रेलवे सहित केंद्रीय कर्मियों के संगठन जेएफआर, यूपी कलेक्ट्रेट संघ भी आंदोलन कर रहे हैं। लोकसभा चुनावों को देखते हुए विपक्षी दल इसे समर्थन दे रहे हैं।


ओपीएस में सरकार की जिम्मेदारी ज्यादा जबकि एनपीएस बाजार पर निर्भरओपीएस डिफाइंड बेनिफिट (डीबी) स्कीम है। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारी को अंतिम वेतन की 50% राशि पेंशन में मिलती है। अपने राजस्व से सरकारें पेंशन देती हैं। एनपीएस तय अंशदायी स्कीम है। राशि पेंशन फंड के बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करती है।


पेंशन का लगातार बढ़ता बोझ... राज्य सरकारों का पेंशन बोझ 1990 तक जीडीपी का 0.6% था, 2022-23 में 1.7% हुआ। 2023-37 तक एनपीएस वाले 20% कर्मचारी रिटायर होंगे जबकि 2038-52 तक ये 60% हो जाएंगे।

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्‍च शिक्षा उच्चतम न्यायालय उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य चिकित्सा प्रतिपूर्ति छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मत्‍स्‍य मंहगाई भत्ता महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स