Searching...
Thursday, December 28, 2023

तैयारी पूरी न होने के चलते वेतन मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ही जारी किए जाने की समयावधि एक माह के लिए बढ़ी, विलम्ब हेतु दोषी अधिकारियों का तय होगा उत्तरदायित्व

जनवरी का वेतन मानव संपदा पोर्टल से ही मिलेगा

लखनऊ। प्रदेश में सरकारी विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों को जनवरी माह का वेतन मानव संपदा पोर्टल से ही दिया जाएगा। शासन ने इससे पहले जनवरी में मिलने वाले दिसंबर माह का वेतन पोर्टल के जरिये ही देने का आदेश जारी किया था। लेकिन स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन सहित अन्य विभागों की लेटलतीफी के चलते मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी अवधि को एक महीने बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बुधवार को इसका शासनादेश जारी किया। शासनादेश के मुताबिक 26 दिसंबर को मानव संपदा पोर्टल की समीक्षा में पाया गया कि अधिकांश विभागों की तैयारी तो पूरी है। लेकिन स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन सहित अन्य विभागों की तैयारी पूरी नहीं हो सकी है। इससे इन विभागों के कार्मिकों का नवंबर महीने का वेतन बाधित हो सकता है। इसके चलते ही मानव संपदा पोर्टल से वेतन भुगतान की समय अवधि को एक महीने बढ़ाया गया है। अब जनवरी महीने का वेतन का भुगतान एक फरवरी को मानव संपदा पोर्टल से ही किया जाएगा।


तैयारी पूरी न होने के चलते वेतन मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ही जारी किए जाने की समयावधि एक माह के लिए बढ़ी, विलम्ब हेतु दोषी अधिकारियों का तय होगा उत्तरदायित्व


1. मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अधिकारियों/कर्मचारियों के सेवा सम्बन्धी विवरणों के ऑनलाइन रखरखाव तथा मैरिट बेस्ड ऑनलाइन स्थानान्तरण किए जाने हेतु मानव सम्पदा पोर्टल विकसित किया गया है। इस सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न शासनादेशों के माध्यम से समय-समय पर विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

2. इस सम्बन्ध में कृपया इस कार्यालय के पत्र संख्या 1048/चौतीस-लो०शि०5/2023 दिनांक 31 अक्टूबर, 2023 (छायाप्रति संलग्न) का सन्दर्भ ग्रहण करें जिसके प्रस्तर 3(1) में अपेक्षा की गई थी कि "माह दिसम्बर, 2023 का वेतन जो 01 जनवरी, 2024 को देय होगा, वह मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ही जारी किया जाए।"

3. मानव सम्पदा पोर्टल पर उक्त के सम्बन्ध में तैयारियों की समीक्षा दिनांक 26 दिसम्बर, 2023 को की गई, जिसमें यह पाया गया कि अधिकांश विभागों द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं यथा स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग आदि परन्तु कतिपय विभागों में कार्यवाही पूर्ण नहीं हो सकी है, जिस कारण इन विभागों के कार्मिकों का दिसम्बर, 2023 माह का वेतन बाधित होने की सम्भावना है।

4. उपर्युक्त के दृष्टिगत कार्मिकों का वेतन मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ही जारी किए जाने की समयावधि एक माह के लिए बढ़ाई जाती है। अब माह जनवरी, 2024 का वेतन जो 01 फरवरी, 2024 को देय होगा, वह मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ही जारी किया जाए।

तथापि ऐसे कार्यालयों को चिन्हित किया जाए जहां उपर्युक्त कार्यवाही समयान्तर्गत पूर्ण नहीं हो सकी है। ऐसे कार्यालयों में विलम्ब हेतु दोषी अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्मिक विभाग के माध्यम से एक पक्ष के भीतर मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराए जाने की अपेक्षा की गई है।


संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्‍च शिक्षा उच्चतम न्यायालय उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य चिकित्सा प्रतिपूर्ति छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मत्‍स्‍य मंहगाई भत्ता महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स