Searching...
Monday, June 27, 2016

मिलकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे केंद्र और राज्य कर्मचारी, सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों का विरोध कल, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

7:54 AM

जागरण संवाददाता, लखनऊ : सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों में संशोधन की मांग को लेकर आंदोलित केंद्रीय कर्मचारियों के साथ राज्य कर्मचारियों के शामिल होने से 28 जून की रैली खास हो सकती है। 11 जुलाई से केंद्र व राज्य कर्मचारियों की हड़ताल को सफल बनाने के लिए चारबाग स्टेशन पर यह रैली होनी। रैली को सफल बनाने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने रविवार को बैठक बुलाई 
 
परिषद के घटक संघों की बैठक उपरांत परिषद अध्यक्ष नेता हरिकिशोर तिवारी ने बताया कि सातवें वेतन आयोग में तमाम विसंगतियों का प्रभाव राज्य कर्मचारियों पर भी पड़ेगा, क्योंकि सरकार से राज्य कर्मचारियों का समझौता है। केंद्रीय वेतन आयोग के अनुरूप ही राज्य कर्मियों के वेतन का निर्धारण किया जाएगा। केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों में विगत वर्षो में एकजुट होकर बड़े आंदोलन न करने के कारण ही अंग्रेजों के समय से मिल रही पेंशन समाप्त हो गई, लेकिन अब रेलवे, आयकर, पोस्ट, रक्षा सिविलियन, केंद्रीय सचिवालय, दूरदर्शन, आकाशवाणी सहित केंद्रीय एवं निगम कर्मचारियों ने 35 वर्षो बाद एकसाथ हड़ताल पर जाने के लिए कमर कसी है। 
 
अब राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी इस हड़ताल में अपनी पूर्ण भागीदारी का निर्णय लिया है। बैठक को चेयरमैन संघर्ष समिति शिवबरन सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यदुवीर सिंह, संयुक्त मंत्री अविनाश चन्द श्रीवास्तव, संजीव गुप्ता, बीएस डोलिया, अमिता त्रिपाठी, सुभाष तिवारी ने भी संबोधित किया।उत्तर प्रदेश होमगार्डस अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन ने मांगों को समय से पूरा न होने पर एक -10 अगस्त तक कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। रविवार को मासिक बैठक के बाद महामंत्री ब्रम्हानंद मिश्र ने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा सिर्फ कुछ ही कर्मचारियों की बहाली की गई है। जबकि सभी निष्कासित अधिकारियों और कर्मचारियों की बहाली का वादा किया गया था। 
 
आंदोलन की चेतावनी : रविवार को उप्र सरकार स्टेनोग्राफर्स महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। आशुलिपिक संवर्ग ने पदनाम बदलने सहित कई मांगें रखी। मांग पूरी न होने पर 18 जुलाई को आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। वन निगम मुख्यालय के पंचवटी सभागार में हुई इस बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद पांडेय ने की। अखिल भारतीय वैयक्तिक सहायक/वैयक्तिक अधिकारी महासंघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चंद्र किरण वर्मा और उत्तराखंड वैयक्तिक सहायक/वैयक्तिक अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मिस्बाहुल हसन, प्रदेश उपाध्यक्ष बालम सिंह नेगी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश वर्मा सहित लोग उपस्थित रहे।


खबर साभार : नवभारत व दैनिक जागरण
 

संबन्धित खबरों के लिए क्लिक करें

GO-शासनादेश NEWS अनिवार्य सेवानिवृत्ति अनुकम्पा नियुक्ति अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अवकाश आधार कार्ड आयकर आरक्षण आवास उच्च न्यायालय उच्‍च शिक्षा उच्चतम न्यायालय उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड उपभोक्‍ता संरक्षण एरियर एसीपी ऑनलाइन कर कर्मचारी भविष्य निधि EPF कामधेनु कारागार प्रशासन एवं सुधार कार्मिक कार्यवाही कृषि कैरियर कोर्टशाला कोषागार खाद्य एवं औषधि प्रशासन खाद्य एवम् रसद खेल गृह गोपनीय प्रविष्टि ग्रामीण अभियन्‍त्रण ग्राम्य विकास ग्रेच्युटी चतुर्थ श्रेणी चयन चिकित्सा चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य चिकित्सा प्रतिपूर्ति छात्रवृत्ति जनवरी जनसुनवाई जनसूचना जनहित गारण्टी अधिनियम धर्मार्थ कार्य नकदीकरण नगर विकास निबन्‍धन नियमावली नियुक्ति नियोजन निर्वाचन निविदा नीति न्याय न्यायालय पंचायत चुनाव 2015 पंचायती राज पदोन्नति परती भूमि विकास परिवहन पर्यावरण पशुधन पिछड़ा वर्ग कल्‍याण पीएफ पुरस्कार पुलिस पेंशन प्रतिकूल प्रविष्टि प्रशासनिक सुधार प्रसूति प्राथमिक भर्ती 2012 प्रेरक प्रोबेशन बजट बर्खास्तगी बाट माप बेसिक शिक्षा बैकलाग बोनस भविष्य निधि भारत सरकार भाषा मत्‍स्‍य मंहगाई भत्ता महिला एवं बाल विकास माध्यमिक शिक्षा मानदेय मानवाधिकार मान्यता मुख्‍यमंत्री कार्यालय युवा कल्याण राजस्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य सम्पत्ति राष्ट्रीय एकीकरण रोक रोजगार लघु सिंचाई लोक निर्माण लोक सेवा आयोग वरिष्ठता विकलांग कल्याण वित्त विद्युत विविध विशेष भत्ता वेतन व्‍यवसायिक शिक्षा शिक्षा शिक्षा मित्र श्रम सचिवालय प्रशासन सत्यापन सत्र लाभ सत्रलाभ समन्वय समाज कल्याण समाजवादी पेंशन समारोह सर्किल दर संवर्ग संविदा संस्‍थागत वित्‍त सहकारिता सातवां वेतन आयोग सामान्य प्रशासन सार्वजनिक उद्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सिंचाई सिंचाई एवं जल संसाधन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सूचना सेवा निवृत्ति परिलाभ सेवा संघ सेवानिवृत्ति सेवायोजन सैनिक कल्‍याण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन स्थानांतरण होमगाडर्स